15 जनवरी को शेयर बाजार बंद रहेगा या नहीं? जानिए पूरा अपडेट

15 जनवरी को शेयर बाजार बंद रहेगा या नहीं? जानिए पूरा अपडेट

सरकार द्वारा सरकारी छुट्टी का ऐलान किए जाने के बाद निवेशकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि 15 जनवरी को शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा। दरअसल, इस दिन मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे, क्योंकि स्थानीय निकाय चुनाव कराए जा रहे हैं।


15 जनवरी को क्यों है सरकारी छुट्टी?

15 जनवरी को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अंतर्गत आने वाले 29 नगर निगमों में स्थानीय निकाय चुनाव आयोजित किए जाएंगे। इसी वजह से मुंबई में सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।


NSE का स्पष्टीकरण ट्रेडिंग होगी, सेटलमेंट नहीं

National Stock Exchange (NSE) ने इसको लेकर साफ कर दिया है कि

  • 15 जनवरी 2026 को शेयर बाजार सामान्य रूप से खुला रहेगा
  • निवेशक उस दिन शेयरों की खरीद और बिक्री कर सकेंगे
  • लेकिन महाराष्ट्र में नगरपालिका चुनावों के कारण उस दिन ट्रेडिंग का सेटलमेंट (T+0) नहीं किया जाएगा

सरल शब्दों में समझें तो

आप 15 जनवरी को ट्रेड कर सकते हैं, लेकिन उस दिन पैसे और शेयरों का आधिकारिक निपटान नहीं होगा
यह सेटलमेंट अगले कार्य दिवस में पूरा किया जाएगा।

इसका मतलब है कि ट्रेडिंग चालू रहेगी, लेकिन settlement process temporarily hold पर रहेगा


साल 2026 में कितने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार?

साल 2026 में भारतीय शेयर बाजार कुल 15 दिनों तक बंद रहेगा। नीचे पूरी holiday list दी गई है:

जनवरी – मार्च

  • 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस
  • 3 मार्च – होली
  • 26 मार्च – रामनवमी
  • 31 मार्च – महावीर जयंती

अप्रैल

  • 3 अप्रैल – गुड फ्राइडे
  • 14 अप्रैल – डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

मई

  • 1 मई – महाराष्ट्र दिवस
  • 28 मई – ईद-उल-अजहा (बकरीद)

जून – अक्टूबर

  • 26 जून – मुहर्रम
  • 14 सितंबर – गणेश चतुर्थी
  • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
  • 20 अक्टूबर – दशहरा

नवंबर – दिसंबर

  • 10 नवंबर – दिवाली (बलिप्रतिपदा)
  • 24 नवंबर – गुरु नानक जयंती
  • 25 दिसंबर – क्रिसमस

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top