Kotak Mahindra Bank Q2FY26 Results

Kotak Mahindra Bank Q2FY26 Results

Kotak Mahindra Bank के शेयर शुक्रवार को 1.50% की गिरावट के साथ ₹2,192.50 के स्तर पर बंद हुए।
बैंक ने सितंबर तिमाही (Q2FY26) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं, जिनमें हल्की गिरावट देखने को मिली है।


प्रॉफिट और ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस

सितंबर तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन प्रॉफिट 2.7% घटकर ₹3,253 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹3,344 करोड़ था।
बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट बढ़कर ₹5,268 करोड़ हो गया, जो पिछले वर्ष की दूसरी तिमाही के ₹5,099 करोड़ से 3% साल-दर-साल (YoY) वृद्धि दर्शाता है।

मापदंडQ2FY25Q2FY26वृद्धि/गिरावट
स्टैंडअलोन प्रॉफिट₹3,344 करोड़₹3,253 करोड़▼ 2.7%
ऑपरेटिंग प्रॉफिट₹5,099 करोड़₹5,268 करोड़▲ 3%
नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM)4.54%
कॉस्ट ऑफ फंड4.70%

नेट एडवांस और डिपॉजिट्स में ग्रोथ

कोटक महिंद्रा बैंक का नेट एडवांस (Net Advances) पिछले साल के ₹3,99,522 करोड़ से बढ़कर ₹4,62,688 करोड़ पहुंच गया — यानी 16% की वार्षिक वृद्धि

बैंक की औसत कुल जमा राशि (Average Total Deposits) बढ़कर ₹5,10,538 करोड़ हो गई, जो पिछले वर्ष के ₹4,46,110 करोड़ से 14% YoY ग्रोथ है।

डिपॉजिट कैटेगरीQ2FY25 (₹ करोड़)Q2FY26 (₹ करोड़)वृद्धि
कुल जमा (Total Deposits)4,46,1105,10,538▲ 14%
चालू जमा (Current Deposits)61,85370,220▲ 14%
बचत जमा (Savings Deposits)1,05,5841,13,894▲ 8%

NIM और कॉस्ट ऑफ फंड

बैंक ने Q2FY26 में नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 4.54% रिपोर्ट किया, जबकि इसी अवधि में कॉस्ट ऑफ फंड 4.70% रही।
यह आंकड़े दर्शाते हैं कि बढ़ती फंडिंग लागत के बावजूद बैंक की इंटरेस्ट इनकम स्थिर बनी हुई है।


मार्केट व्यू और स्टॉक आउटलुक

Q2FY26 में बैंक का प्रॉफिट गिरावट बाजार अनुमान से थोड़ा अधिक रहा है।
शुक्रवार को शेयर में 1.5% की गिरावट आई, और सोमवार के सत्र में स्टॉक “Flat to Negative” ओपन हो सकता है।

टेक्निकल चार्ट्स के अनुसार —

  • Support Level ₹2,150
  • अगर बड़ी Gap-down Opening नहीं होती, तो ₹2,150 के पास Strong Buying Support देखने को मिल सकता है।
  • वहीं, Short-term Bounce की संभावना भी बनी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top