आकाश एक्सप्लोरेशन सर्विसेज लिमिटेड को ऑयल इंडिया से ₹33.70 करोड़ का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

भारतीय शेयर बाजार में पेनी स्टॉक्स अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन आज जिस स्टॉक की बात हो रही है, उसने बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट 5 साल के लिए नहीं, बल्कि 2 साल की अवधि का है और इसकी वैल्यू लगभग ₹33.70 करोड़ है।

हम बात कर रहे हैं आकाश एक्सप्लोरेशन सर्विसेज लिमिटेड (AESL) की, जो वर्तमान में लगभग ₹10 के प्राइस पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप ₹106 करोड़ है, जबकि प्राइस टू अर्निंग (P/E) रेश्यो 20 और बुक वैल्यू ₹5.9 है।

पिछला परफॉर्मेंस

  • 1 साल मे 70% की गिरावट
  • 2 साल में 78% की बढ़त
  • 5 साल में 163% की शानदार तेजी
    यह स्टॉक अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर ₹7.06 से 50% से ज्यादा ऊपर ट्रेड कर रहा है।

कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर

आकाश एक्सप्लोरेशन सर्विसेज लिमिटेड को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली सरकारी इकाई ऑयल इंडिया लिमिटेड से लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) प्राप्त हुआ है।

  • कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू ₹33.70 करोड़
  • अवधि 2 वर्ष
  • सेवाएं एक हाई प्रेशर (HP) मोबाइल बॉयलर और सहायक उपकरण की आपूर्ति
    इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत स्टीम साइक्लिंग के लिए उच्च-गुणवत्ता वाली भाप उत्पादन किया जाएगा, जिससे राजस्थान स्थित ऑयल इंडिया के ऑपरेशंस में हेवी ऑयल का उत्पादन बढ़ेगा।

कंपनी का बिजनेस मॉडल

AESL तेल और गैस उद्योग में प्रोडक्शन फेज पर फोकस करती है। इसकी सेवाओं में शामिल हैं:

  • तेल संवर्धित रिकवरी (EOR)
  • वेल हेड मेंटेनेंस (WHM)
  • वेल हेड ग्रीसिंग (WHG)
  • हॉट ऑयल सर्कुलेशन यूनिट का संचालन
  • विभिन्न पंपिंग और ड्रिलिंग सेवाएं
    कंपनी तेल उत्पादन में एयर कंप्रेशर्स, कॉइल ट्यूबिंग यूनिट्स, वर्क ओवर रिग्स और एसआरपी यूनिट्स का उपयोग करती है, जो रिफाइनरियों तक तेल पहुंचाने के लिए जरूरी हैं।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

  • प्रमोटर्स 66.54%
  • पब्लिक 33.46%

निवेशकों के लिए संकेत

हालांकि यह स्टॉक पेनी स्टॉक कैटेगरी में आता है और इसमें जोखिम ज्यादा है, लेकिन बड़े कॉन्ट्रैक्ट की वजह से इसमें शॉर्ट-टर्म और मिड-टर्म मूवमेंट देखने को मिल सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top