Market Cap में नई ऊंचाई
iPhone 17 की मजबूत मांग के चलते Apple के शेयर सोमवार को उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। इस तेजी के साथ कंपनी का Market Capitalization (Market Cap) अब करीब $4 Trillion (₹352 लाख करोड़) के आसपास पहुंच गया है।
अगर यह स्तर पार हो जाता है, तो Apple दुनिया की तीसरी ऐसी कंपनी बनेगी जिसने यह माइलस्टोन हासिल किया है।
फिलहाल यह उपलब्धि Nvidia और Microsoft के पास है।
Apple के शेयरों में जबरदस्त उछाल
फिलहाल किसी भी कंपनी का Market Cap $4 Trillion के पार नहीं गया है।
$3.9 Trillion के मार्केट कैप के साथ Apple दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।
सोमवार को Apple का शेयर 4.2% उछलकर $262.9 पर बंद हुआ, जिससे निवेशकों में जोश बढ़ गया।
दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी फिलहाल Nvidia बनी हुई है।

iPhone 17 Series की बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड
Counterpoint Research की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 17 Series की चीन और अमेरिका में बिक्री ने iPhone 16 Series को पीछे छोड़ दिया है।
बिक्री शुरू होने के पहले 10 दिनों में iPhone 17 की बिक्री 14% अधिक रही।
Apple ने सितंबर 2025 में iPhone 17 Series लॉन्च की थी और शुरुआती आंकड़े इसकी धमाकेदार डिमांड की ओर इशारा कर रहे हैं।
Experts की राय
ब्रोकरेज फर्म Evercore ISI ने Apple को अपनी Tactical Outperform List में शामिल किया है।
एनालिस्ट्स का मानना है कि कंपनी दिसंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर Earnings Forecast जारी कर सकती है।
B. Riley Wealth के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट Art Hogan का कहना है कि iPhone 17 की डिमांड अनुमान से कहीं ज्यादा मजबूत है, खासकर चीन में ऑनलाइन ऑर्डर्स तेजी से बढ़ रहे हैं।
साल 2025 में Apple के शेयरों का प्रदर्शन
साल की शुरुआत में Apple Stock पर दबाव देखा गया था क्योंकि कंपनी को चीन और भारत में अमेरिकी Tariffs से नुकसान हुआ था।
लेकिन अगस्त के बाद हालात बदले, जब Apple ने अमेरिका में $10 Billion Investment का ऐलान किया।
इस कदम से कंपनी को टैरिफ में राहत मिलने की उम्मीद है।
अब iPhone 17 की जबरदस्त बिक्री ने Apple के शेयरों को फिर से नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।
