Droneacharya Aerial Innovations पर SEBI का कड़ा एक्शन शेयर 45.38 तक फिसले
सोमवार को बाजार खुलते ही Droneacharya Aerial Innovations Ltd के शेयर प्राइस तेजी से गिरकर ₹45.38 के स्तर तक पहुंच गए। यह गिरावट कोई मामूली नहीं है—इसके पीछे बड़ी वजह है SEBI की सख्त कार्रवाई।
SEBI ने कंपनी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए:
- कंपनी पर ₹10 लाख का जुर्माना
- डायरेक्टर्स पर ₹20-20 लाख का पेनल्टी
- 2 साल का Securities Market Ban
जारी किया है।
SEBI Investigation IPO फंड के दुरुपयोग का खुलासा
Droneacharya Aerial Innovations ने 2022 में BSE SME प्लेटफॉर्म पर अपना IPO लॉन्च किया था, जिसमें लगभग ₹34 करोड़ जुटाए गए थे।
कंपनी ने दावा किया था कि इस राशि का बड़ा हिस्सा ड्रोन और एक्सेसरीज की खरीद में खर्च किया जाएगा। लेकिन SEBI की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ—
वास्तव में केवल ₹70 लाख ही ड्रोन खरीद पर खर्च हुए।

SEBI के अनुसार कंपनी ने
- IPO से जुटाए फंड का दुरुपयोग किया
- Financial Statements को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया
- Investors को mislead करने के लिए गुमराह करने वाली घोषणाएं कीं
- Non-binding agreements को बड़े deals की तरह पेश किया
- Triconix नामक कंपनी से फर्जी/अवैध राजस्व दिखाया
इन सबका उद्देश्य था—शेयर की कीमत को ऊंचा बनाए रखना और बाजार को गलत संकेत देना।
कंपनी की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल
इन खुलासों के बाद Droneacharya Aerial Innovations की कॉर्पोरेट गवर्नेंस, फाइनेंशियल ट्रांसपेरेंसी और मैनेजमेंट इंटेग्रिटी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
SEBI का दो साल का बैन बताता है कि मामला बेहद गंभीर स्तर का है।
स्टॉक पर मेरा विश्लेषण क्या करना चाहिए?
Droneacharya का यह मामला साफ संकेत देता है कि:
SME IPOs में कॉर्पोरेट गवर्नेंस का रिस्क बहुत ऊंचा होता है
IPO फंड misuse और कागजी deals की आदत आगे भी जोखिम पैदा कर सकती है
SEBI Action के बाद स्टॉक में Recovery की संभावना बहुत कम होती है
मेरी राय
Short-term या Long-term किसी भी एंगल से फिलहाल यह स्टॉक जोखिम भरा है।
SEBI के Action के बाद इस तरह के स्टॉक्स में भरोसा टूट जाता है और liquidity भी कमजोर पड़ती है।
Fresh Buying Avoid करें, पहले कंपनी की तरफ से clarification और future compliance देखें।
अगर आपके पोर्टफोलियो में पहले से है—
Loss book करने का फैसला आपकी risk capacity पर निर्भर है, लेकिन recovery की संभावना कमजोर दिखती है
