ग्लोबल टैरिफ खबरों से दबाव, अमेरिकी और यूरोपीयन मार्केट में गिरावट

ग्लोबल टैरिफ खबरों से दबाव, अमेरिकी और यूरोपीयन मार्केट में गिरावट

शुक्रवार शाम तक बाजार में माहौल सामान्य था,
लेकिन देर रात ग्लोबल टैरिफ की खबरों ने अमेरिकी और यूरोपीयन मार्केट्स में बिकवाली का माहौल बना दिया।
इसका असर सोमवार की सुबह भारतीय बाजारों की ओपनिंग पर भी देखने को मिल सकता है।


भारतीय बाजारों में संभावित गैप डाउन ओपनिंग

ग्लोबल संकेतों को देखते हुए, भारतीय बाजारों में गैप डाउन ओपनिंग की संभावना जताई जा रही है।
ऐसे में एक्सपर्ट्स की रणनीति (Expert Strategy) पर नजर रखना निवेशकों के लिए बेहद जरूरी होगा।


बड़े प्लेयर्स की रणनीति क्या होगी?

पिछले सप्ताह के दौरान बाजार में तेज़ी देखी गई थी और बड़े प्लेयर्स ने भारी मात्रा में खरीदारी की थी।
उनकी पोजीशन अब बाय साइड में है।
अगर बाजार सोमवार को गैप डाउन खुलता है, तो उनकी बाय पोजीशन अस्थायी नुकसान में जा सकती है।

लेकिन रिटेल निवेशकों की तरह वे घबराकर लॉस बुक नहीं करेंगे,
बल्कि अपनी बैकअप स्ट्रैटेजी अपनाएंगे —
नीचे के स्तरों पर बड़ी मात्रा में खरीदारी करके अपनी पोजीशन एवरेज करेंगे।


रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए संकेत

गैप डाउन ओपनिंग के बाद जब रिटेल इन्वेस्टर्स घबराकर बेचेंगे,
तब बड़े प्लेयर्स वही स्टॉक्स खरीद सकते हैं
इसलिए छोटे निवेशकों के लिए जरूरी है कि वे
पैनिक सेलिंग से बचें और एक्सपर्ट्स की स्ट्रैटेजी पर ध्यान रखें।


एक्सपर्ट व्यू सोमवार को फ्लैट टू पॉज़िटिव ओपनिंग की उम्मीद

एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि शुरुआती गिरावट के बावजूद
सोमवार को बाजार फ्लैट टू पॉज़िटिव ओपनिंग दिखा सकता है।
यह संकेत देता है कि गिरावट लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स के लिए खरीदारी का मौका हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top