GST Slab Reform 2024 बड़े बदलाव की तैयारी शुरू
केंद्र सरकार Goods and Services Tax (GST) की दरों में बड़े सुधार की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, 12% और 28% के मौजूदा स्लैब हटाकर नया दो-स्लैब सिस्टम लागू किया जा सकता है। इस बदलाव का उद्देश्य Tax System को सरल और तर्कसंगत बनाना है।
प्रमुख बदलाव और असर
1. Agrochemical Sector
- नया प्रस्ताव: Fertilizer Acid और Bio-Pesticide पर GST 18% और 12% से घटाकर 5%।
- लाभार्थी कंपनियां: UPL Ltd, PI Industries, Rallis India।
2. Renewable Energy Sector
- Solar Cooker, Solar Water System और Energy Equipment पर GST 12% से घटाकर 5%।
- फायदा: Adani Green Energy, KPI Green Energy, Sterling & Wilson Renewable Energy, Tata Power।

3. Textile & Apparel Sector
- Synthetic Yarn, Manmade Fiber, Sewing Thread आदि पर GST 12% से घटाकर 5%।
- Apparel में ₹1,000 से अधिक की GST सीमा बढ़कर ₹2,500।
- ₹2,500 से ऊपर के कपड़ों पर GST 12% से बढ़ाकर 18%।
- लाभार्थी कंपनियां: V-Mart, Vishal Mega Mart, Arvind Ltd, Raymond, Page Industries।
4. Footwear Sector
- ₹2,500 से कम के Footwear पर GST 12% से घटाकर 5%।
- ₹2,500 से ऊपर के Footwear पर GST 18% किया जा सकता है।
- प्रभावित ब्रांड: Bata India, Relaxo Footwears, Campus Activewear।
GST Implementation Timeline
- GST Council Meeting 3-4 सितंबर।
- प्रस्ताव 12% और 28% स्लैब हटाकर 5% और 18% का दो-स्लैब सिस्टम।
- मंजूरी के बाद बिज़नेस को सिस्टम अपडेट के लिए दो हफ्ते का समय।
- बदलाव Pitru Paksha (7-21 सितंबर) के बाद, ताकि त्योहारों की शॉपिंग पर असर न पड़े।
विश्लेषण नया GST स्लैब बदलाव कई सेक्टरों के लिए राहत लाएगा, खासकर Textile, Footwear और Renewable Energy। निवेशक इन सेक्टर्स पर नज़र रख सकते हैं क्योंकि इसमें ग्रोथ की संभावना बढ़ेगी।
