HAL Share Crash Tejas Aircraft Accident का बड़ा असर
सोमवार सुबह बाजार खुलते ही Hindustan Aeronautics Limited (HAL) के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली।
Tejas Fighter Jet Crash की खबर का सीधा असर आज स्टॉक में दिखा और HAL के शेयर Intraday में लगभग 9% टूट गए।
- Intraday Low ₹4205.25 (−8.48%)
- Current Level (BSE) ₹4431.85 (−3.55%)
शुक्रवार को Dubai Air Show में भारतीय वायुसेना के तेजस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और पायलट की मौत ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी।
Tejas Fighter Jet Crash पूरी घटना
दुबई एयर शो में प्रदर्शन के दौरान Single-seat Light Combat Aircraft (LCA) Tejas दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
मुख्य बातें
- विमान तेज गति से जमीन पर गिरा
- टकराते ही आग की तेज लपटें उठीं
- काला धुआँ पूरे एयरपोर्ट के ऊपर फैल गया
- हादसे में IAF पायलट की मृत्यु हुई
Indian Air Force ने पुष्टि करते हुए कहा है कि
Court of Inquiry गठित किया गया है और घटना की विस्तृत जांच होगी।
तेजस को ADA, HAL, और IAF ने संयुक्त रूप से विकसित किया है।

Market Reaction आखिर गिरावट इतनी तेज क्यों?
तेजस विमान भारत का प्रमुख स्वदेशी फाइटर जेट प्रोजेक्ट है।
किसी भी हादसे का असर—
Safety Reputation
Export Deals
Production Timeline
Defence Image
पर तुरंत आता है।
इसी वजह से HAL के शेयर में तेज बिकवाली दर्ज हुई।
Analysts क्या कह रहे हैं? — Expert Opinions
Bonanza Research – Abhinav Tiwari
- हर बड़े विमान हादसे के बाद HAL के शेयर पर तत्काल नकारात्मक असर होता है।
- रिकवरी तभी संभव होगी जब कंपनी स्पष्ट करे कि यह major technical failure नहीं है।
- अगर आने वाले महीनों में
- Deliveries पर असर नहीं पड़ता
- Export Plans सुरक्षित रहते हैं
➝ तो स्टॉक धीरे-धीरे संभल सकता है।
Vibhavangal Anukoolkara – Siddharth Maurya
- दुर्घटना का असर Short Term में रहेगा।
- “जब तक कोई structural flaw सामने नहीं आता, long-term valuations पर बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा।”
- HAL की मजबूत order book, जिसमें तेजी के कई ऑर्डर शामिल हैं, कंपनी की दीर्घकालिक स्थिति को मजबूत बनाती है।
- उनके अनुसार यह गिरावट long-term investors के लिए मौका हो सकती है।
INVasset PMS – Harshal Dasani
आगे की दिशा पूरी तरह HAL की technical clarity + जांच रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।
इस हादसे से तेजस की Global Credibility, Export Readiness, और Safety Standards पर सवाल उठ सकते हैं।
पहले सरकार ने oil leakage की खबरों से इनकार किया था, इसलिए अब scrutiny और बढ़ेगी।
Short Term में दबाव बना रहेगा क्योंकि वैल्यूएशन पहले से ऊँचा था।
