HDFC Bank DIFC Branch पर DFSA की रोक, नए ग्राहकों को जोड़ने पर पाबंदी
क्या है मामला?
HDFC Bank की दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर (DIFC branch) पर Dubai Financial Services Authority (DFSA) ने रोक लगा दी है। अब यह branch नए clients को onboard नहीं कर पाएगी और कई financial services activities पर भी पाबंदी होगी।
25 सितंबर 2025 को जारी नोटिस के मुताबिक, DIFC branch अब उन नए ग्राहकों से संपर्क या बिजनेस नहीं कर सकती जिन्होंने अभी तक onboarding process पूरा नहीं किया है। बैंक ने इस रोक की जानकारी भारतीय stock exchanges को दी है।
किन Services पर लगी रोक?
एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, रोक इन activities पर लागू है:
- Financial products पर सलाह देना
- Investment deals की व्यवस्था करना
- Credit की व्यवस्था करना या उस पर सलाह देना
- Custody-related services देना
- नए clients को जोड़ना और financial promotion में शामिल करना

मौजूदा Customers को राहत
DFSA के निर्देशों के अनुसार
- मौजूदा ग्राहकों को सभी services मिलती रहेंगी।
- वे ग्राहक जिनको पहले financial services दी गई थीं लेकिन औपचारिक onboarding नहीं हुआ था, उन्हें भी accommodate किया जा सकता है।
यह रोक 26 सितंबर 2025 से प्रभावी होगी और तब तक लागू रहेगी जब तक DFSA इसे लिखित रूप से समाप्त या संशोधित नहीं करता।
DFSA की चिंता और Branch Data
DFSA का कहना है कि onboarding process ठीक से फॉलो नहीं किया गया और branch ने बिना पूरी प्रक्रिया के financial services दीं।
- 23 सितंबर 2025 तक DIFC branch में कुल 1,489 onboard clients (joint holders सहित) मौजूद थे।
HDFC Bank का बयान
HDFC Bank ने DFSA के निर्देशों का पालन करने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और रेगुलेटर के साथ मिलकर समस्या का समाधान कर रहा है।
बैंक ने कहा कि DIFC branch का संचालन उसकी ओवरऑल financial position के लिए महत्वपूर्ण नहीं है।
इसका कंपनी की financial स्थिति पर कोई बड़ा असर नहीं होगा।
