लैरी एलिसन बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, एलन मस्क को छोड़ा पीछे

लैरी एलिसन बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, एलन मस्क को छोड़ा पीछे

ओरैकल कंपनी के को-फाउंडर लैरी एलिसन (Larry Ellison) की संपत्ति में सिर्फ एक ही दिन में करीब 100 बिलियन डॉलर (लगभग 8 लाख करोड़ रुपए) की बढ़ोतरी हुई। इस तेजी के बाद अब वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं और एलन मस्क को भी पीछे छोड़ दिया है।

दरअसल, उनकी कंपनी Oracle के शेयरों में जबरदस्त 41% की तेजी दर्ज की गई, जिससे उनकी नेटवर्थ बढ़कर 383 बिलियन डॉलर पहुंच गई। वहीं, एलन मस्क की नेटवर्थ फिलहाल 384 बिलियन डॉलर है। यानी दोनों के बीच अंतर बेहद मामूली रह गया है।


निवेश की ताकत – सिर्फ 10-15 अच्छे दिन काफी

कम्प्लीट सर्कल कन्सल्टेंट्स के मैनेजिंग पार्टनर और CIO गुरमीत चड्ढा का कहना है कि – “शेयर बाजार (Equity) में अगर आप धैर्य रखें और लंबे समय तक निवेश करते रहें, तो बस 10-15 अच्छे दिन आपकी पूरी निवेश यात्रा को बदल सकते हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि स्टॉक मार्केट की यही खूबी है कि कुछ ही दिनों की तेजी आपको कई सालों के बराबर रिटर्न दे सकती है।


दुनिया के सबसे अमीर लोगों की रेस

दुनिया का सबसे अमीर इंसान बनने की रेस में एलन मस्क लंबे समय से सबसे आगे रहे हैं।

  • 2021 में उन्हें अमेजन के जेफ बेजोस ने पीछे छोड़ा था।
  • जनवरी 2024 में LVMH के मालिक बर्नार्ड अर्नाल्ट कुछ समय के लिए पहले स्थान पर पहुंचे थे।
  • अब, Oracle के शेयरों में जोरदार उछाल के बाद लैरी एलिसन इस रेस में सबसे ऊपर आ गए हैं।

Oracle का AI में बड़ा कदम

ओरैकल ने हाल ही में हेल्थकेयर सेक्टर के लिए एक नया AI Center of Excellence शुरू करने की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है, ताकि हेल्थकेयर सेक्टर में तेजी से बदलाव लाए जा सकें।


निवेश या शेयर बाजार से जुड़ी सलाह हमेशा एक्सपर्ट्स से लेकर ही करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top