MSCI Standard Index Update – Indian Stocks पर बड़ा असर
MSCI (Morgan Stanley Capital International) ने अपने Standard Index में कुछ बड़े बदलाव किए हैं, जिससे कई भारतीय कंपनियों पर निवेश (inflow) और निकासी (outflow) का असर दिख सकता है। ब्रोकरेज फर्म Nuvama Alternative & Quantitative Research ने इन कंपनियों में संभावित inflow और outflow का अनुमान लगाया है।
Index में शामिल होने वाली कंपनियां और Inflow अनुमान
1. Swiggy
MSCI Standard Index में शामिल होने से Swiggy में लगभग $29.3 करोड़ का inflow आ सकता है।
2. Vishal Mega Mart
Nuvama के अनुसार, Vishal Mega Mart के Index में आने से $25.6 करोड़ का inflow संभव है।
3. Waaree Energies India
Waaree Energies India के लिए अनुमानित inflow $23.0 करोड़ है।
4. Hitachi Energy India
इस कंपनी में MSCI Inclusion के चलते लगभग $23.3 करोड़ का inflow देखने को मिल सकता है।

Index से बाहर होने वाली कंपनियां और Outflow अनुमान
5. Sona BLW
MSCI से हटने के बाद Sona BLW से लगभग $16.5 करोड़ का outflow संभव है।
6. Thermax
Thermax को भी Index से हटाया जाएगा, जिससे करीब $11.7 करोड़ का outflow होगा।
Weight बढ़ने वाली कंपनियां
7. CG Power
CG Power पहले से MSCI का हिस्सा है, लेकिन weight बढ़ने से इसमें $5.6 करोड़ का inflow आने का अनुमान है।
Weight घटने वाली कंपनियां और Outflow
8. Eternal (Zomato)
Zomato की parent कंपनी Eternal का weight घटने से लगभग $57.1 करोड़ का outflow हो सकता है।
9. Asian Paints
Asian Paints में भी weight कम होने से करीब $10.2 करोड़ का outflow संभावित है।
इन बदलावों का असर कब से होगा?
MSCI Index का यह अपडेट अगले rebalancing effective date से लागू होगा। इसका सीधा असर passive inflows और outflows पर पड़ेगा।
