Mutual Funds Buying गिरते बाजार में इन शेयरों में बढ़ी संस्थागत खरीदारी

Mutual Funds Buying गिरते बाजार में इन शेयरों में बढ़ी संस्थागत खरीदारी

फरवरी 2026 में म्यूचुअल फंड कंपनियों ने कई कंपनियों में अपनी शेयरहोल्डिंग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है।

रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2026 की तुलना में फरवरी 2026 में करीब 28 शेयरों में म्यूचुअल फंड्स ने 1 करोड़ से अधिक शेयर खरीदे

हालांकि दिलचस्प बात यह है कि फरवरी 2025 की शुरुआत से इन शेयरों के प्रदर्शन को देखने पर पता चलता है कि इनमें से कई शेयरों ने नेगेटिव रिटर्न दिया है। इसके बावजूद संस्थागत निवेशकों की खरीदारी यह संकेत देती है कि वे लंबी अवधि के अवसर देख रहे हैं।


Vishal Mega Mart

Vishal Mega Mart के शेयरों में फरवरी 2026 की शुरुआत से लगभग डेढ़ महीने में करीब 12% की गिरावट देखने को मिली।

इसके बावजूद म्यूचुअल फंड्स ने कंपनी में अपना निवेश बढ़ाया

  • जनवरी 2026 95.6 करोड़ शेयर
  • फरवरी 2026 113.3 करोड़ शेयर

यह निवेश 188 म्यूचुअल फंड स्कीम्स में फैला हुआ है और इसकी कुल कीमत लगभग ₹13,350 करोड़ बताई जा रही है।


Eternal Limited

Eternal Limited के शेयरों में भी फरवरी 2026 की शुरुआत से लगभग डेढ़ महीने में करीब 17% की गिरावट आई है।

इसके बावजूद म्यूचुअल फंड्स ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई।

  • जनवरी 2026 230.4 करोड़ शेयर
  • फरवरी 2026 241.6 करोड़ शेयर

यह निवेश 525 म्यूचुअल फंड स्कीम्स में फैला हुआ है और इन शेयरों की कुल कीमत करीब ₹59,507 करोड़ है।


Infosys

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Infosys के शेयरों में भी पिछले डेढ़ महीने में करीब 21% की गिरावट दर्ज की गई है।

इसके बावजूद म्यूचुअल फंड्स ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई।

  • जनवरी 2026 77.5 करोड़ शेयर
  • फरवरी 2026 81.6 करोड़ शेयर

ये निवेश 578 म्यूचुअल फंड स्कीम्स में किया गया है और इनकी कुल वैल्यू लगभग ₹1,06,149 करोड़ बताई जा रही है।


क्या संकेत मिलते हैं?

विशेषज्ञों के अनुसार जब म्यूचुअल फंड्स गिरावट के दौरान भी किसी शेयर में खरीदारी बढ़ाते हैं, तो यह अक्सर long-term confidence का संकेत माना जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top