सरकार अगले हफ्ते पेश करेगी दो नए Bills तंबाकू और पान मसाला पर नई Cess व्यवस्था

सरकार अगले हफ्ते पेश करेगी दो नए Bills तंबाकू और पान मसाला पर नई Cess व्यवस्था

सरकार अगले हफ्ते लोकसभा में दो बड़े बिल पेश करने वाली है, जिनका सीधा प्रभाव सिगरेट, पान मसाला और अन्य तंबाकू उत्पादों पर लगने वाली Cess व्यवस्था पर पड़ेगा। वर्तमान में इन उत्पादों पर 28% GST के अलावा GST Compensation Cess लगाया जाता है, लेकिन मौजूदा व्यवस्था जल्द समाप्त होने वाली है।

कौन-कौन से Bills पेश होंगे?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को लोकसभा में दो महत्वपूर्ण Bills पेश करेंगी:

  1. Central Excise Amendment Bill, 2025
  2. Health Security se National Security Cess Bill, 2025

सूत्रों के अनुसार, Central Excise Amendment Bill मौजूदा GST Compensation Cess को रिप्लेस करने के लिए लाया जा रहा है।


Tobacco Products पर Cess Rates रहेंगी वही

सरकारी सूत्रों का कहना है कि इन नए Bills के आने पर भी तंबाकू और पान मसाला पर लगने वाली वर्तमान Cess दरों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा

  • न दरें बढ़ेंगी
  • न दरों में कटौती होगी

अभी जो Cess GST के तहत लगाया जा रहा है, वही आगे भी जारी रहेगा।


Compensation Cess क्यों हटाया जा रहा है?

Compensation Cess को मूल रूप से पाँच साल के लिए लागू किया गया था और इसे 30 जून 2022 को समाप्त होना था।

लेकिन COVID के दौरान राज्यों को राजस्व नुकसान की भरपाई करने के लिए केंद्र सरकार ने कर्ज लिया था। इस कर्ज को चुकाने के लिए Cess को बढ़ाकर 31 मार्च 2026 तक जारी रखा गया।

अब उम्मीद है कि दिसंबर 2025 तक राज्यों का पूरा कर्ज चुका दिया जाएगा, जिसके बाद मौजूदा Compensation Cess व्यवस्था को समाप्त किया जा सकता है।


GST Council का पिछला महत्वपूर्ण फैसला

3 सितंबर 2025 को हुई GST Council Meeting में यह निर्णय लिया गया था कि

  • तंबाकू, पान मसाला और समान उत्पादों पर Compensation Cess तब तक जारी रहेगा,
    जब तक राज्यों को दिया गया पूरा कर्ज वापस नहीं हो जाता।

Compensation Cess होता क्या है?

Compensation Cess एक अतिरिक्त टैक्स है, जिसे सरकार चुनिंदा उत्पादों पर GST के ऊपर लगाती है। इसके प्रमुख उद्देश्य:

  • GST लागू होने के बाद जिन राज्यों का रेवेन्यू कम हुआ, उसकी भरपाई करना
  • केंद्र सरकार के Pending Borrowings चुकाना

इस Cess के दायरे में प्रमुख रूप से ये उत्पाद आते हैं

Large Cars

Tobacco Products

Pan Masala

Coal

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top