Nifty Analysis लगातार चौथे दिन बढ़त
Market Overview (17 अक्टूबर 2025)
चार ट्रेडिंग सेशनों से निफ्टी में लगातार तेज़ी और दमदार खरीदारी देखने को मिली है।
मुहूर्त ट्रेडिंग के विशेष सेशन में भी बाजार में पॉज़िटिव सेंटीमेंट जारी रहा, जहां निफ्टी ने 25 अंकों की बढ़त दर्ज करते हुए 25,868 के स्तर पर क्लोजिंग दी।
Nifty Resistance & Technical Outlook
निफ्टी के लिए फिलहाल 25,934 का रजिस्टेंस लेवल बेहद अहम माना जा रहा है।
इसी स्तर पर सोमवार और मंगलवार को रिवर्सल देखने को मिला, जिससे यह साफ है कि निफ्टी में अगली बड़ी मूव तभी आएगी जब यह लेवल क्लीन ब्रेक करेगा।

जब तक निफ्टी 25,934 के ऊपर क्लोजिंग नहीं देता, तब तक मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग की संभावना बनी रहेगी।
डेली चार्ट पर लगातार गैप-अप ओपनिंग हुई है, जिससे बीच-बीच में कुछ फेयर वैल्यू गैप्स बन गए हैं, जो आने वाले सेशनों में फिल हो सकते हैं।
Doji Candle Signal
डेली चार्ट पर शुक्रवार को एक डोज़ी कैंडल बनी है, जिसका हाई सोमवार की कैंडल के हाई के बेहद करीब है।
दो बार एक ही स्तर पर हाई बनना इस बात का संकेत है कि 25934 पर शॉर्ट-टर्म रजिस्टेंस बन चुका है।
यदि निफ्टी 25,900 के नीचे रहता है, तो आने वाले दिनों में गैप फिलिंग के लिए हल्की गिरावट संभव है।
Key Levels to Watch
- Resistance Zone 25,934 – 26,000
- Immediate Support 25,700
- Next Support 25,550
- Trend Outlook Neutral to Positive (जब तक निफ्टी 25,700 के ऊपर है)
Market Sentiment
पिछले कुछ सेशनों की मजबूत तेजी ने निवेशकों में विश्वास बढ़ाया है, लेकिन रजिस्टेंस लेवल पर सतर्कता जरूरी है।
ट्रेडर्स के लिए अब अगला हफ्ता यह तय करेगा कि निफ्टी नई ऊंचाई छुएगा या कंसोलिडेशन फेज़ में जाएगा।
