गुरुवार को बाजार में भारी बिकवाली, अब कल क्या ?
शेयर बाजार में गुरुवार को ओपनिंग बेल से शुरू हुई बिकवाली क्लोजिंग बेल तक जारी रही।
लगातार कई दिनों की खरीदारी के बाद बाजार में ऐसी तेज बिकवाली आई कि पूरी बढ़त लगभग खत्म हो गई।
दिन के अंत में निफ्टी 147 अंकों की गिरावट के साथ 25,807 के स्तर पर बंद हुआ।
दो अहम सपोर्ट लेवल टूटे
गुरुवार के सत्र में निफ्टी ने अपने दो महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल तोड़ दिए
- 25900 का सपोर्ट – गैपडाउन ओपनिंग के साथ ही ब्रेक
- 25850 का सपोर्ट – सस्टेन नहीं कर पाया और डाउनसाइड ब्रेक
हालांकि निफ्टी ने किसी तरह 25800 के ऊपर क्लोजिंग दी, लेकिन यह लेवल अब कमजोर होता दिखाई दे रहा है।

डेली चार्ट पर क्या संकेत?
निफ्टी ने डेली चार्ट पर लंबी ऊपरी और निचली विक (Wick) वाली कैंडल बनाई है
- ऊपरी सिरा 25880
- निचला सिरा 25752
ये दोनों लेवल आने वाले ट्रेडिंग सेशंस में बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं।
लंबी विक वाली कैंडल यह दर्शाती है कि बाजार में वोलैटिलिटी और अनिश्चितता दोनों बढ़ी हैं।
अगर 25800 टूटा तो क्या होगा?
अब 25800 का स्तर निर्णायक हो गया है।
- 25800 के नीचे क्लोजिंग 25750 (गुरुवार का लो) अगला सपोर्ट
- 25750 के नीचे ब्रेक सीधा 25650 का स्तर
अगर सेलिंग प्रेशर जारी रहा, तो निफ्टी 25650 तक फिसल सकता है।
ऊपर की तरफ मजबूत रजिस्टेंस
निफ्टी के लिए अब
- 25900 का लेवल स्ट्रॉन्ग रजिस्टेंस बन चुका है
- 25850–25880 का जोन एक संभावित सेलिंग ज़ोन हो सकता है
अगर शुक्रवार को निफ्टी 25800 के ऊपर जाने की कोशिश करता है, तो रास्ते में मल्टीपल रजिस्टेंस मिल सकते हैं।
जब तक 25900 के ऊपर क्लोजिंग नहीं आती, तब तक हर तेजी पर प्रॉफिट बुकिंग का दबाव देखने को मिल सकता है।
शुक्रवार के लिए ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी
मौजूदा टेक्निकल सेटअप को देखते हुए
Pullback पर Selling की रणनीति
25850–25880 जोन पर सतर्कता
25800 के नीचे क्लोजिंग पर bearish bias
गुरुवार की तेज बिकवाली के बाद बाजार में रजिस्टेंस लगातार बनते जा रहे हैं, जिससे ऊपरी स्तर पर दबाव बढ़ सकता है।
निष्कर्ष
- 25900 बना स्ट्रॉन्ग रजिस्टेंस
- 25800 कमजोर सपोर्ट
- 25750 और 25650 अगले महत्वपूर्ण लेवल
अगर निफ्टी 25800 के नीचे क्लोजिंग देता है, तो यह लेवल आगे चलकर रजिस्टेंस में बदल सकता है।
डिस्क्लेमर यह विश्लेषण केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। किसी भी ट्रेड या निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।
