PM-KISAN Yojana का लाभ
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत योग्य किसानों को हर साल ₹6000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है, जिससे किसान खाद, बीज और सिंचाई जैसी जरूरतें आसानी से पूरी कर सकें।
Fake Beneficiaries पर सख्ती
सरकार ने पाया है कि कुछ लोग फर्जी तरीके से PM-KISAN का फायदा उठा रहे हैं:
- 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदने वाले भी लाभ ले रहे हैं।
- कई परिवारों में एक से अधिक सदस्य लाभ ले रहे हैं।
ऐसे मामलों में लाभ अस्थायी रूप से रोका गया है। दोबारा पाने के लिए Physical Verification जरूरी होगा।

Physical Verification प्रक्रिया
फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान अधिकारी ये जांचेंगे
- जमीन किसान के नाम पर है या नहीं।
- परिवार में पहले से कितने सदस्य लाभ ले रहे हैं।
- ऑनलाइन दी गई जानकारी सही है या गलत।
अगर गड़बड़ी पाई गई तो इंस्टॉलमेंट रोकी जा सकती है और पिछली किस्त भी वसूली जा सकती है।
Beneficiary Status Check कैसे करें?
- PM-KISAN Official Website पर जाएं।
- ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक करें।
- Aadhaar, बैंक खाता या मोबाइल नंबर डालें।
- ‘Get Data’ पर क्लिक करें और डिटेल्स चेक करें।
- जरूरत पड़ने पर KYC डिटेल्स अपडेट करें।
e-KYC पूरी करना जरूरी
- जिन किसानों की e-KYC अधूरी है, उनकी 21वीं किस्त अटक सकती है।
- Aadhaar-Bank लिंकिंग सुनिश्चित करें क्योंकि भुगतान सीधे Aadhaar authentication के माध्यम से भेजा जाता है।
21वीं किस्त कब मिलेगी?
अब तक 20 किस्तें सफलतापूर्वक जारी की जा चुकी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्टूबर में 21वीं किस्त जारी होगी।
दिवाली से पहले ₹2000 की राशि सीधे खाते में ट्रांसफर होगी।
इस बार करीब 10 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे।
