पोस्ट मार्केट एनालिसिस 14 नवंबर

पोस्ट मार्केट एनालिसिस 14 नवंबर

बुधवार के ट्रेडिंग सेशन में भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। पूरे दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन अंत में निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही हरे निशान में बंद होने में सफल रहे।


मुख्य इंडेक्स अपडेट

  • निफ्टी 50 30 अंकों की मजबूती के साथ 25,910 पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स 84 अंकों की बढ़त के साथ 84,562 पर बंद हुआ।

बाजार में तेजी खासकर बैंकिंग, फाइनेंशियल और मेटल स्टॉक्स से मिली, जबकि आईटी और ऑटो सेक्टर आज दबाव में दिखे।


सेक्टर-वाइज प्रदर्शन

आज के ट्रेडिंग सेशन में अलग-अलग सेक्टरों का मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला:

  • निफ्टी आईटी 1% की गिरावट, आईटी स्टॉक्स पर दबाव जारी
  • निफ्टी FMCG 0.6% की तेजी, डिफेंसिव स्टॉक्स में खरीदारी
  • निफ्टी PSU बैंक 1.2% की मजबूत तेजी, सरकारी बैंकों में जोरदार मूव
  • निफ्टी प्राइवेट बैंक 1.2% की तेजी, बैंकिंग सेक्टर ने मार्केट को सपोर्ट दिया
  • निफ्टी ऑटो 0.5% की गिरावट, चुनिंदा ऑटो स्टॉक्स कमजोर
  • निफ्टी मेटल 0.9% की तेजी, ग्लोबल कमोडिटी सपोर्ट
  • निफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर 0.2% की मामूली बढ़त, सीमित ट्रेडिंग ऐक्शन

आज के टॉप गेनर्स (Nifty 50)

  1. TMCV – +3.20%
  2. ETERNAL – +2.15%
  3. BEL – +1.60%
  4. AXIS BANK – +1.57%
  5. TRENT – +1.52%

इन स्टॉक्स में आज मजबूत खरीदारी देखी गई और मार्केट को सपोर्ट मिला।


आज के टॉप लूजर्स (Nifty 50)

  1. INFOSYS (INFY) – -2.33%
  2. EICHER MOTORS – -2.27%
  3. TATA STEEL – -1.50%
  4. TMPV – -1.27%
  5. HDFC LIFE – -1.27%

आईटी और सेलेक्टेड हाई-वेेटेड स्टॉक्स की कमजोरी ने निफ्टी की गति को सीमित रखा।


निष्कर्ष

आज के मार्केट में बैंकिंग, फाइनेंशियल और मेटल सेक्टर ने मजबूती दिखाई, जबकि आईटी और ऑटो सेक्टर ने बाजार पर दबाव बनाया। कुल मिलाकर बाजार का रुझान सकारात्मक रहा, जिसमें ग्लोबल संकेत और घरेलू खरीदारी दोनों का योगदान रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top