Prestige Estates के शानदार Q2 Business Update के बाद शेयर में उछाल

Prestige Estates के शानदार Q2 Business Update के बाद शेयर में उछाल

Prestige Estates Projects Ltd के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखी गई। दोपहर 12 बजे के करीब NSE पर स्टॉक ₹1565 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, जो ₹49.60 यानी 3.28% की बढ़त दिखाता है।
दिन के ऊपरी स्तर पर यह शेयर ₹1618.80 तक पहुंच गया।


Q2 FY26 में कंपनी का शानदार प्रदर्शन

Prestige Estates ने वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही (H1 FY26) में अपनी अब तक की सबसे बड़ी बिक्री (Record H1 Sales) दर्ज की है।
वित्त वर्ष 2025 की पूरी वार्षिक बिक्री को कंपनी ने सिर्फ 6 महीनों में पार कर लिया है।

  • H1 FY26 Sales ₹18,144 करोड़ (YoY ग्रोथ 157%)
  • Q2 FY26 Sales ₹6,017 करोड़ (YoY ग्रोथ 50%)
  • Apartments Realisation 8% बढ़कर ₹14,906 प्रति sq ft
  • Plots Realisation 43% बढ़कर ₹9,510 प्रति sq ft

Projects Launch और Retail Segment की मजबूती

Q2 में कंपनी ने कुल 3.87 Million Sq Ft के नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए।
इस दौरान कंपनी का Gross Development Value (GDV) ₹3,967 करोड़ रहा।

  • Retail Segment में Footfall 48 लाख तक पहुंच गया।
  • Occupancy Rate 99% बनी रही — जो मजबूत डिमांड का संकेत है।

Region-wise Sales Contribution (Q2 FY26)

क्षेत्रयोगदान (%)
बेंगलुरु40%
एनसीआर (दिल्ली क्षेत्र)18%
मुंबई22%
हैदराबाद11%
चेन्नई7%
अन्य शहर2%

ब्रोकरेज Nomura का अनुमान है कि FY26 के अंत तक कंपनी की कुल बिक्री ₹29,000 करोड़ तक पहुंच सकती है।


Brokerage Firms की Ratings और Target Prices

ब्रोकरेज फर्मरेटिंगTarget Price
Morgan StanleyOverweight₹1,900
NomuraBuy₹1,900
NuvamaBuy₹1,966

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top