RBI ने जारी किया Sovereign Gold Bond (SGB) Pre-Mature Redemption Schedule

RBI ने जारी किया Sovereign Gold Bond (SGB) Pre-Mature Redemption Schedule

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Sovereign Gold Bond (SGB) निवेशकों के लिए बड़ी जानकारी जारी की है। अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 के बीच होने वाले Pre-Mature Redemption (यानी मैच्योरिटी से पहले निकासी) का शेड्यूल घोषित किया गया है। इसमें मई 2018 से मार्च 2021 के बीच जारी 3 SGB Series की 28 किस्तें शामिल हैं।
निवेशक अगर अपने गोल्ड बॉन्ड को मैच्योरिटी से पहले बेचना चाहते हैं, तो वे RBI द्वारा तय इस शेड्यूल के अनुसार रिक्वेस्ट डाल सकते हैं।


Sovereign Gold Bond (SGB) क्या है?

  • SGB एक सरकारी सिक्योरिटी है जिसे RBI सरकार की ओर से जारी करता है।
  • इसे केवल भारत के रेज़िडेंट्स, HUF, Trusts, Universities और Charitable Institutions खरीद सकते हैं।
  • बिक्री बैंकों, Stock Holding Corporation of India Limited (SHCIL), नामित डाकघरों और NSE व BSE के जरिए होती है।

Maturity और Pre-Mature Redemption नियम

  • SGB का Maturity Period 8 साल होता है।
  • लेकिन Issue Date से 5 साल पूरे होने के बाद निवेशक इसे समय से पहले भुना सकते हैं।
  • RBI के अनुसार, 1 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक जिन SGB को प्री-मैच्योर रिडेम्प्शन के लिए लिया जा सकता है, उनकी डिटेल्ड लिस्ट जारी की गई है।
  • यदि रिडेम्प्शन डेट पर बैंक हॉलीडे है, तो यह तारीख आगे बढ़ सकती है।

सरकार का रुख

  • फरवरी 2024 के बाद से सरकार ने नई SGB ट्रांज जारी नहीं की है
  • हालांकि, इस स्कीम को बंद करने का कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है।
  • यह स्कीम 2015 में लॉन्च की गई थी।

Redemption Price कैसे तय होता है?

  • रिडेम्प्शन प्राइस की गणना IBJA (India Bullion and Jewellers Association) द्वारा प्रकाशित पिछले 3 वर्किंग डेज़ के 999 शुद्धता वाले सोने के औसत क्लोजिंग प्राइस के आधार पर की जाती है।

Investment Rules

  • Minimum Investment 1 ग्राम गोल्ड
  • Maximum Investment
    • Individual/HUF 4 किलोग्राम
    • Trust/Institutions 20 किलोग्राम
  • SGB को जॉइंट नेम या Minor के नाम पर भी खरीदा जा सकता है।

Interest और Taxation

Gold Bond से मिलने वाली ब्याज आय Other Income Sources में जुड़ती है और उस पर टैक्स इनकम टैक्स स्लैब के हिसाब से लगता है।

SGB पर 2.5% का फिक्स्ड एनुअल इंटरेस्ट मिलता है।

यह ब्याज Income Tax Act, 1961 के तहत टैक्सेबल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top