Refex Industries में भारी गिरावट 20% टूटकर Lower Circuit में

Refex Industries में भारी गिरावट 20% टूटकर Lower Circuit में

12 दिसंबर शेयरहोल्डर्स के लिए बेहद निराशाजनक साबित हुआ। रेफ्रिजरेंट गैस बनाने वाली Refex Industries के शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली और स्टॉक 20% गिरकर ₹254.35 पर lower circuit में फंस गया। यह गिरावट Income Tax Department द्वारा कंपनी और इसके associates पर बड़े पैमाने पर की गई सर्च कार्रवाई के बाद देखी गई।
रिपोर्ट्स के अनुसार विभाग ने ₹1,000 करोड़ से अधिक की alleged tax evasion और Switzerland की एक pharma कंपनी में ₹250 करोड़ के unexplained investment का पता लगाया है।


Income Tax Search क्या-क्या सामने आया?

Income Tax Department ने 9 दिसंबर को बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान निम्न स्थानों पर जांच की गई:

  • Refex Group की flagship कंपनी Refex Industries Ltd
  • कई financers
  • Hawala operators
  • Promoters से जुड़े jewellery businesses

अधिकारियों के अनुसार सर्च में बड़े पैमाने पर financial irregularities उजागर हुईं:

₹1,112 करोड़ की Bogus Purchases का खुलासा

ये bogus purchases मुख्य रूप से—

  • Coal purchases
  • Ash-handling contracts
    से जुड़ी थीं।

Equity Contribution में Unexplained Transactions

Refex Industries को 53 entities/individuals से ₹382.68 करोड़ की राशि equity contribution के रूप में मिली थी, जिसमें—

  • 15 non-filers,
  • 37 ऐसे contributors शामिल थे जिन्होंने अपने tax returns में इन transactions का कोई उल्लेख नहीं किया।

कई contributors promoters के employees या करीबी associates पाए गए, जिससे benami funding का शक और गहरा गया।


Shell Companies & Cash Transactions का नेटवर्क

जांच में यह भी सामने आया कि promoter ने अपने driver के नाम पर कई shell companies बनाई थीं जिनमें—

  • ₹8.5 करोड़ cash deposit
  • ₹200 करोड़ से अधिक के suspicious transactions
    हुए।

साथ ही financier Rajesh Surana के premises पर भी कार्रवाई हुई। आरोप है कि उन्होंने Aaradhya Infra को ₹312 करोड़ advance दिए, जिसे आगे loans के रूप में pass किया गया।

Hawala operators के जरिए ₹10 करोड़ से अधिक के लेन-देन में सहायता की गई, जिसकी जांच अभी जारी है।

Refex Group ने बयान जारी कर कहा है कि वे IT officials के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं


Stock Performance गिरावट जारी

IT raid और भारी बिकवाली के बीच कंपनी का market cap घटकर लगभग ₹3,500 करोड़ पर आ गया है।

  • Promoter holding (3 October 2025): 55.92%
  • एक सप्ताह में गिरावट: 23%
  • एक साल में स्टॉक आधा हो चुका है
  • Face value: ₹2

कुल मिलाकर स्टॉक पिछले एक साल से लगातार प्रेशर में है।


Company Profile Refex Industries क्या करती है?

Refex Industries भारत में एक प्रमुख

  • Refrigerant gas manufacturer
  • Refiller (environment-friendly gases)

इसके अलावा कंपनी के diversified operations में शामिल हैं

  • Ash management services
  • Renewable energy projects
  • Subsidiaries के माध्यम से wind turbine supply

कंपनी का व्यवसाय अब gas manufacturing से आगे बढ़कर multi-service industrial operations तक विस्तृत हो चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top