Reliance Industries अब Packaged Drinking Water Market में

Reliance Industries अब Packaged Drinking Water Market में | Campa Sure और Independence Water से सस्ती बोतलें

Reliance Industries अब Bottled Water Market में कदम रख चुकी है। सवाल यह है कि क्या कंपनी इस मार्केट में भी उतनी ही सफलता हासिल करेगी, जितनी उसने Telecom (Jio) और Soft Drinks (Campa Cola) में की थी।

भारत का Bottled Water Market करीब ₹20,000 करोड़ का है और Reliance कम कीमतों के जरिए बड़ा बदलाव ला सकती है। हाल ही में कंपनी ने Campa Sure और Independence Water ब्रांड्स लॉन्च किए हैं, जो Bisleri, Aquafina और Kinley जैसे बड़े Competitors से 20-43% तक सस्ते हैं।


Campa Sure सितंबर 2025 में लॉन्च

  • Reliance ने सितंबर 2025 में Campa Sure लॉन्च किया है।
  • अक्टूबर से यह ब्रांड पूरे देश में उपलब्ध होगा।
  • Pricing Strategy (Aggressive)
    • Campa Sure (1 Litre) – ₹15
    • Competitors (1 Litre) – ₹20

Independence Water और भी सस्ता

Reliance ने दूसरा ब्रांड Independence Water पेश किया है, जो और भी किफायती है।

  • Independence (1.5 Litre) – ₹20
  • Competitors (1.5 Litre) – ₹30–35

Reliance की यही रणनीति Campa Cola (200 ML ₹10) जैसी है, जिसने PepsiCo और Coca-Cola जैसे दिग्गजों को अपनी Pricing और Promotions बदलने पर मजबूर किया था।


Campa Cola Success Story (2023)

  • Reliance ने 2023 में Campa Cola को Pure Drinks Group से खरीदा और रीलॉन्च किया।
  • इसकी 200 ML Bottle सिर्फ ₹10 की रखी गई।
  • नतीजा PepsiCo और Coca-Cola की मार्केट हिस्सेदारी पर सीधा असर पड़ा।
  • आज Campa Cola का Market Share 14% तक पहुंच चुका है।

Bottled Water Market Growth

Reliance ने ऐसे समय एंट्री की है, जब 2030 तक भारत का Bottled Water Market Double Digit Growth से बढ़ने का अनुमान है।

  • पिछले 5 सालों में मार्केट 40-45% बढ़ा है।
  • ग्रोथ की मुख्य वजहें:
    • बढ़ती आबादी
    • Foreign Tourists की संख्या में वृद्धि
    • Safe Tap Water की कमी

संयुक्त राष्ट्र (UN) की मार्च 2023 रिपोर्ट के अनुसार, 2018–2021 के बीच Mineral Water Growth में भारत दूसरे स्थान पर रहा।


निचोड़

Reliance Industries ने फिर से अपने लो-कॉस्ट मॉडल के जरिए Bottled Water Industry में बड़ा कदम उठाया है। Campa Sure और Independence Water की आक्रामक प्राइसिंग से Bisleri, Aquafina और Kinley जैसे पुराने ब्रांड्स को सीधी चुनौती मिलेगी। आने वाले समय में मार्केट शेयर की लड़ाई और तेज़ हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top