3 अक्टूबर को इन स्टॉक्स पर रहेगी नज़र
Hero MotoCorp
शुक्रवार को निवेशकों की नज़र Hero MotoCorp पर रहेगी। कंपनी ने सितंबर 2025 में 6,87,220 यूनिट्स की बिक्री की है, जो पिछले साल (6,37,050 यूनिट्स) की तुलना में 8% अधिक है। यह डेटा निवेशकों के लिए पॉज़िटिव संकेत दे रहा है।
NMDC Limited
NMDC (भारत का सबसे बड़ा आयरन ओर प्रोड्यूसर) ने सितंबर 2025 में शानदार प्रदर्शन किया।
- आयरन ओर प्रोडक्शन 37.5 लाख टन (23.4% की बढ़ोतरी)
- बिक्री 38.8 लाख टन (9.6% की बढ़ोतरी)
यह मज़बूत ग्रोथ स्टॉक में तेजी ला सकती है।
Tata Motors
Tata Motors के शेयरों पर भी निवेशकों की नज़र होगी। कंपनी की बिक्री सितंबर 2025 में सालाना आधार पर 19% और पिछली तिमाही की तुलना में 12% बढ़ी है। यह ऑटो सेक्टर के लिए पॉज़िटिव ट्रेंड है।
V-Mart Retail
V-Mart Retail Ltd. ने FY26 की सितंबर तिमाही के लिए दमदार नतीजे पेश किए।
- रेवेन्यू ₹807 करोड़ (22% की बढ़ोतरी)
- पिछले साल समान तिमाही ₹661 करोड़
इस मजबूत ग्रोथ से V-Mart का स्टॉक ध्यान आकर्षित कर सकता है।
TVS Motors
TVS Motor Company ने FY26 की दूसरी तिमाही में अब तक की सबसे अधिक तिमाही बिक्री दर्ज की।
- बिक्री 15.07 लाख यूनिट्स
- पिछले साल समान तिमाही 12.28 लाख यूनिट्स
- ग्रोथ 22%
यह उपलब्धि स्टॉक को शुक्रवार को तेज़ी दिला सकती है।
