आज की Stock Market Updates 8 September

Stock Market Updates 8 September

Positive News (बाजार के लिए अच्छी खबरें)

  1. Adani Power – कंपनी ने Druk Green Power के साथ साझेदारी की है ताकि भूटान में 570 MW का Hydroelectric Project लगाया जा सके। यह प्रोजेक्ट clean energy सेक्टर के लिए अहम कदम है।
  2. Bharat Heavy Electricals (BHEL) – कंपनी ने Horizon Fuel Cell Technologies के साथ 10 साल का exclusive MoU साइन किया है। इसका मकसद hydrogen fuel cell-based rolling stock का विकास करना है।
  3. Tata Steel – कंपनी को Orissa High Court से बड़ी राहत मिली है। ₹1,902 करोड़ की Sukinda Chromite Block से जुड़ी डिमांड पर कोर्ट ने stay extension दे दिया है।
  4. Aegis Logistics – कंपनी ने ₹99.88 करोड़ के निवेश से 61,000 kilolitres की नई storage capacity जोड़ी है।
  5. Imagicaaworld Entertainment – कंपनी ने महाराष्ट्र में 6.65 MW का solar power plant ₹16 करोड़ में खरीदा है।
  6. Max Estate – कंपनी ने Gurugram में 7.25-acre land parcel के अधिकार हासिल करने के लिए Base Buildwell का अधिग्रहण मंजूर किया है।
  7. NTPC Green Energy – कंपनी ने V. O. Chidambaranar Port Authority के साथ green hydrogen fuelling station स्थापित करने के लिए MoU साइन किया।
  8. Sunteck Realty – कंपनी ने लगभग ₹500 करोड़ जुटाने के लिए 1.17 करोड़ warrants ₹425 प्रति शेयर की दर से जारी करने का फैसला किया है। साथ ही Ajeet Singh को Whole-Time Director नियुक्त किया गया है।
  9. SIS (Security and Intelligence Services) – कंपनी ने A P Securitas में 51% हिस्सेदारी ₹73.40 करोड़ में खरीदने का निर्णय लिया है और 2029 तक पूरी ownership लेने की योजना बनाई है।
  10. Ratnamani Metals & Tubes – अपनी Swiss subsidiary Ratnamani Trade EU AG के शेष 40,000 शेयर €400,000 में खरीदेगी।
  11. Colab Platforms – कंपनी ने Indiaoneonline Synergies में 51% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया।
  12. Time Technoplast – कंपनी ने Ebullient Packaging में 74% हिस्सेदारी खरीदने पर सहमति जताई है, जिसकी enterprise value लगभग ₹200 करोड़ है।
  13. PNB Housing Finance – कंपनी ने NCDs के जरिए ₹5,000 करोड़ तक जुटाने की मंजूरी दी है।

Negative News (बाजार के लिए चिंताजनक खबरें)

Medplus – कंपनी को Telangana की एक store का drug licence suspension order मिला है।

Dr Reddy’s Laboratories – UK API facility पर US FDA inspection के बाद सात observations (Form 483) जारी हुईं।

Aurobindo Pharma – Telangana facility को US FDA से आठ observations (Form 483) मिलीं।

Zydus Lifesciences – Gujarat facility को US FDA से चार observations मिलीं।

Welspun Living – कंपनी के CFO Sanjay Gupta ने इस्तीफा दिया है, जो 15 अक्टूबर से प्रभावी होगा।

Nuvoco Vistas – कंपनी को लगभग ₹452.52 करोड़ की संभावित tax liabilities को लेकर show-cause notices मिले हैं।

Lupin – Chhatrapati Sambhajinagar facility की US FDA inspection दो observations के साथ समाप्त हुई।

Oriental Hotels – कंपनी में malware incident सामने आया, जिससे कुछ IT systems प्रभावित हुए, हालांकि containment measures तुरंत ले लिए गए।

Shyam Metalics – कंपनी की अगस्त महीने में aluminium foil (3.7%) और carbon steel (2.1%) की sales में साल-दर-साल गिरावट दर्ज हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top