स्टॉक्स इन न्यूज़ 10 सितम्बर
Positive News
- Bajaj Auto – कंपनी ने ग्राहकों को पूरा GST कट का फायदा दिया है। इसके तहत वाहनों पर ग्राहकों को ₹24,000 तक की छूट मिलेगी।
- Thermax – कंपनी ने अपनी subsidiary First Energy में ₹115 करोड़ का निवेश किया है, जिससे उसकी step-down unit FE10 की growth को समर्थन मिलेगा।
- Crisil – कंपनी ने अपनी UK subsidiary को $30 मिलियन तक का lending approve किया है, ताकि business और strategic जरूरतें पूरी की जा सकें।
- Eicher Motors – कंपनी ने अपनी 350 cc motorcycle range पर ₹22,000 तक की कीमत घटाई, ग्राहकों को पूरा GST benefit पास किया।
- HEG – Parent LNJ Bhilwara Group ने Statkraft की 49% हिस्सेदारी खरीदकर Malana Power में पूरी ownership हासिल की।
- Sterling & Wilson Renewable Energy – कंपनी को राजस्थान में 300 MW solar project के लिए ₹415 करोड़ का order मिला है।
- Samvardhana Motherson – कंपनी ने अपनी दो Turkish subsidiaries की बाकी 25% हिस्सेदारी खरीदकर पूरी ownership हासिल की।
- Indef Manufacturing – कंपनी ने Daedalus Lift & Access Equipments में 80% हिस्सेदारी ₹5 करोड़ में खरीदी।
- UCO Bank – बैंक ने सभी tenures पर MCLR में 5-10 basis points की कटौती की है। यह बदलाव 10 सितंबर से लागू होगा।
- PC Jeweller – कंपनी ने warrants के conversion के बाद 13.61 करोड़ शेयर allot किए हैं और साथ ही 22 सितंबर 2025 को दिल्ली में नया franchise showroom खोलने की घोषणा की।
- Route Mobile – कंपनी को strategic सफलता मिली है। इसके services अब Proximus Global के solution में Claro CENAM के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं।
- Sri Lotus Developers – कंपनी को मुंबई के Bandra West में एक ultra-luxury redevelopment project के लिए developer नियुक्त किया गया है।
- Insolation Energy – कंपनी ने solar power plants लगाने के लिए तीन नई subsidiaries incorporate की हैं।
Negative News
Godrej Properties – Nagpur project dispute में arbitration award ने कंपनी के अधिकांश दावे खारिज कर दिए हैं। अब कंपनी को ₹240.8 करोड़ का भुगतान करना होगा। कंपनी इस फैसले को legal challenge करने पर विचार कर रही है।
Vodafone Idea – कंपनी ने AGR dues के पुनर्मूल्यांकन के लिए Supreme Court का रुख किया है, क्योंकि सरकार ने अतिरिक्त राहत देने से इनकार कर दिया।
Sun Pharma – US FDA ने कंपनी के Halol plant को “Official Action Indicated” की श्रेणी में रखा है। अब यह plant import alert और shipment restrictions के तहत रहेगा।
Bikaji Foods – कंपनी के MD को Rajasthan Premier League sponsorship probe में ED ने summon किया है।
Blue Jet Healthcare – Promoter Akshay Bansarilal Arora अपनी 6.83% हिस्सेदारी OFS के जरिए बेचेंगे। इस OFS का floor price ₹675 प्रति शेयर तय हुआ है।
