Stocks in News 12 march 2026
भारतीय शेयर बाजार में हर दिन कई कंपनियों से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट सामने आते हैं, जिनका असर उनके शेयरों की कीमतों पर देखने को मिल सकता है। आज भी कई कंपनियों ने नए निवेश, बड़े ऑर्डर, पार्टनरशिप और regulatory अपडेट की जानकारी दी है।
आइए जानते हैं आज की Positive और Negative Stock Specific News।
Positive News
Bharat Forge
कंपनी ने अपनी जर्मन subsidiary में overseas operations को सपोर्ट करने के लिए €15 million तक का निवेश मंजूर किया है। इसके अलावा कंपनी ने Liebherr के साथ मिलकर aerospace landing gear components facility का उद्घाटन भी किया है।
Ashok Leyland
कंपनी ने Chennai के पास नई greenfield battery pack manufacturing facility के निर्माण की शुरुआत की है। इस प्रोजेक्ट में लगभग ₹400–500 करोड़ का निवेश किया जाएगा, जिससे भारत के EV ecosystem को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Omnitech Engineering
कंपनी को Weatherford से ₹920 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर Master Purchase Agreement के तहत products supply के लिए दिया गया है।
KEC International
कंपनी को ₹1,476 करोड़ के नए orders प्राप्त हुए हैं। ये orders Transmission और Distribution projects से जुड़े हैं और भारत, Middle East, Africa तथा Americas में पूरे किए जाएंगे।
Wipro
कंपनी ने TruStage के साथ multi-year contract साइन किया है। इसके तहत technology और operations transformation के जरिए retirement services को modernize किया जाएगा।
Vascon Engineers
कंपनी को Ahmedabad Municipal Corporation से Lotus Park project के लिए ₹115.9 करोड़ का Letter of Intent मिला है।
Redington
कंपनी को बड़ी टैक्स राहत मिली है। अदालत ने कंपनी के खिलाफ ₹233.66 करोड़ की tax demand में से ₹230.21 करोड़ की मांग रद्द कर दी है।
Adani Enterprises
कंपनी की subsidiary ने Air Works India में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 99.98% कर ली है, जिससे aviation MRO (Maintenance, Repair & Overhaul) business में कंपनी का नियंत्रण और मजबूत हुआ है।
UFlex
कंपनी ने अपनी छह manufacturing facilities में 100 से अधिक नए sustainable product variants विकसित किए हैं, जिससे packaging sector में innovation को बढ़ावा मिलेगा।
Jindal Steel
कंपनी को Odisha में iron ore block के लिए preferred bidder घोषित किया गया है। इससे कंपनी की raw material security मजबूत हो सकती है।
Servotech Power Systems
कंपनी को Electra EV के साथ मिलकर low-voltage EV charging device के लिए joint patent मिला है।
Piramal Finance
कंपनी ने बताया कि वह FY28 तक ₹1.5 लाख करोड़ AUM हासिल करने का लक्ष्य रखती है और आने वाले वर्षों में steady profit growth की उम्मीद कर रही है।
Omaxe
कंपनी की subsidiary को Mohali में चार residential projects के लिए RERA registration certificates मिल गए हैं।
Dalmia Bharat
कंपनी को टैक्स मामले में राहत मिली है। Tribunal ने कंपनी की ₹700 करोड़ की tax demand को घटाकर ₹92.5 करोड़ कर दिया है।
Negative News
Borosil
LPG supply disruption के कारण कंपनी को अपना borosilicate furnace बंद करना पड़ा, जिससे opal glass production प्रभावित हुआ है।
Mahanagar Gas
Geopolitical issues के कारण suppliers ने gas supply घटा दी, जिससे industrial और commercial customers की deliveries प्रभावित हो रही हैं।
SBI Life Insurance
कंपनी को ₹538 करोड़ का income tax assessment order मिला है। कंपनी ने कहा है कि वह इस फैसले के खिलाफ appeal करेगी।
Relaxo Footwears
कंपनी के CFO Prince Jain ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
Indo Count Industries
Maharashtra के tax authorities ने कंपनी के offices में inspection शुरू किया है।
Punjab National Bank
Reserve Bank of India (RBI) ने currency chest में नोटों की कमी के कारण बैंक पर ₹5.7 लाख का जुर्माना लगाया है।
Indo Tech Transformers
कंपनी को Renew Wind Energy से मिला ₹65 करोड़ का order cancel हो गया है। हालांकि कंपनी ने कहा है कि इससे manufacturing operations पर असर नहीं पड़ेगा।
UNO Minda
Tamil Nadu के tax authorities ने कंपनी को ₹126 करोड़ का GST demand notice भेजा है।
Aether Industries
Surat स्थित कंपनी के external warehouse में आग लगने की घटना हुई। हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और operations सामान्य हैं।
Uniparts India
कंपनी के CFO Rohit Maheshwari ने इस्तीफा दे दिया है और उनकी जगह Sandeep Taneja को नया Group CFO नियुक्त किया गया है।
