आज स्टॉक इन न्यूज़ 24 नवंबर
Positive News कंपनियों के लिए अच्छी खबरें
1. Tata Power
Tata Power ने भूटान में ₹13,100 करोड़ के Dorjilung Hydropower Project को संयुक्त रूप से विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण करार किया है। यह कंपनी की क्लीन एनर्जी पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगा।
2. HG Infra
HG Infra और Kalpataru ने मिलकर ₹1,415 करोड़ Thane Metro Project के लिए L1 bidder के रूप में क्वालीफाई किया है।
3. Adani Green
Adani Green Energy ने अपनी Hydropower रणनीति को मजबूत करने के लिए दो नई subsidiaries बनाई हैं:
- Adani Hydro Energy Thirteen
- Adani Hydro Energy Sixteen
4. RVNL
Rail Vikas Nigam Limited को Northern Railway Electrification Project (₹180.77 करोड़) के लिए L1 bidder चयनित किया गया है।
5. Airfloa Rail
कंपनी ने Big Bang Boom Solutions के साथ advanced defence manufacturing के लिए नया Joint Venture बनाया है।
6. Tata Chemicals
Tata Chemicals ने ₹910 करोड़ के Capex को मंजूरी दी है।
इस निवेश के तहत Mithapur और Cuddalore में soda ash और silica capacities बढ़ाई जाएंगी।
7. RKEC Projects
कंपनी को ONGC से ₹198 करोड़ का नया order मिला है।
8. KNR Constructions
KNR Constructions को ₹1,180 करोड़ Coimbatore Elevated Highway Project का official completion certificate मिल गया है।
9. NTPC Green / Ayana Renewable
Ayana Renewable Power ने 140 MW Round-The-Clock Renewable Energy Project हासिल किया है।
10. Power Finance Corporation (PFC)
PFC Consulting ने Siang Basin Transmission Project विकसित करने के लिए नया SPV स्थापित किया है।
11. Apollo Micro Systems
कंपनी को ₹17 करोड़ का नया export order मिला है।
12. Dalmia Bharat
तमिलनाडु अधिकारियों ने कंपनी पर लगा ₹106 करोड़ tax demand वापस ले लिया है — यह बड़ी राहत है।
13. United Breweries
कंपनी ने Unnao Facility के लिए lease agreement रजिस्टर्ड कराया है।
यहां Heineken सहित अन्य premium beverages बनाए जाएंगे।
Operations Q2 FY27 से शुरू होने की संभावना।
14. VLS Finance
VLS Finance ने ₹100 करोड़ का share buyback मंजूर किया है,
जिसका buyback price ₹380 per share है — मौजूदा बाजार भाव से लगभग 44% premium।
Negative News कंपनियों के लिए नकारात्मक अपडेट
1. TCS
TCS को अमेरिका की अदालत से CSC Trade Secrets Case में प्रतिकूल फैसला मिला है।
कंपनी पर $194.2 million damages का बड़ा जुर्माना बरकरार रखा गया है।
2. Samvardhana Motherson
कंपनी की जर्मन subsidiary पर देर से VAT और payroll tax filings के लिए ₹57.69 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
3. Natco Pharma
Natco Pharma की Manali unit को US FDA ने 7 Form-483 observations जारी किए हैं — यह regulatory risk को बढ़ाता है।
4. Eicher Motors
Uttar Pradesh authority ने कंपनी पर E-way Bill से जुड़े उल्लंघन के लिए ₹16.5 लाख का पेनल्टी लगाई है।
5. MOIL
MOIL को Bhopal GST Authority से ₹1.9 करोड़ का टैक्स ऑर्डर मिला है।
6. MedPlus Health Services
कंपनी की subsidiary Optival Health Solutions की Alnavara Store का drug license suspension कर दिया गया है।
