आज की स्टॉक मार्केट खबरें 9 सितंबर

आज की स्टॉक मार्केट खबरें 9 सितंबर

भारतीय शेयर बाजार में कई कंपनियों से जुड़े अहम अपडेट आए हैं। इनमें कुछ पॉजिटिव हैं, जो कंपनियों के शेयर प्राइस को सपोर्ट कर सकते हैं, वहीं कुछ नेगेटिव खबरें भी आई हैं, जो दबाव बना सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं –


Positive News

  1. Brigade Enterprises – East Bengaluru में 10.75 acres जमीन पर ₹2,500 करोड़ GDV वाला लग्जरी रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाने के लिए JDA साइन किया।
  2. RailTel Corporation – बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल से ₹396 करोड़ का ऑर्डर जीता, जिसमें ICT लैब्स, स्मार्ट क्लासरूम और टीचिंग मटीरियल शामिल।
  3. Infosys – कंपनी का बोर्ड 11 सितंबर 2025 को शेयर बायबैक प्रस्ताव पर विचार करेगा। पिछला ₹9,300 करोड़ का बायबैक 2022 में हुआ था।
  4. Godrej Consumer Products – इंडोनेशिया में सब्सिडियरी ने नई मैन्युफैक्चरिंग साइट का निर्माण शुरू किया। ₹250 करोड़ के निवेश से ~15% कैपेसिटी बढ़ेगी।
  5. NDTV – बोर्ड ने राइट्स इश्यू से ₹396.50 करोड़ जुटाने की मंजूरी दी। इसके तहत 4.8 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी होंगे।
  6. Craftsman Automation – कंपनी ने Eastsquare Energy में 26% स्ट्रैटेजिक स्टेक खरीदा।
  7. IRB Infrastructure Developers – अगस्त 2025 में टोल रेवेन्यू ₹563 करोड़ रहा, जो पिछले साल से 12% ज्यादा है।
  8. Karur Vysya Bank – कोयंबटूर और मदुरै में दो नई ब्रांच खोलीं।
  9. Alpex Solar – कंपनी ने ₹345 करोड़ का ऑर्डर जीता, जिसमें सोलर मॉड्यूल्स की सप्लाई होगी।
  10. Quality Power Electrical Equipments – यूरोप से FACTS सिस्टम के दो ऑर्डर मिले, कुल ₹75.19 करोड़ के।
  11. Medi Assist Healthcare – शेयरहोल्डर्स ने 37 लाख शेयरों के प्रेफरेंशियल इश्यू को मंजूरी दी। कंपनी ₹198 करोड़ जुटाएगी।
  12. HUDCO – नागपुर मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के साथ MoU साइन किया, हाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को सपोर्ट करेगा।
  13. Strides Pharma – सब्सिडियरी ने Kenox Pharmaceuticals के साथ US मार्केट के लिए नेज़ल स्प्रे प्रोडक्ट्स डेवलप करने की पार्टनरशिप की।

Negative News

  1. Voltamp Transformers – प्रमोटर Kunjal Patel 7.88 लाख शेयर (करीब 7% इक्विटी) ब्लॉक डील से बेचेंगे
  2. Rail Vikas Nigam (RVNL) – DIPAM ने wholly owned subsidiary बनाने की मंजूरी नहीं दी।
  3. GlaxoSmithKline Pharmaceuticals (GSK Pharma) – महाराष्ट्र GST अथॉरिटीज ने alleged non-payment of GST on export services पर दो ऑर्डर जारी किए।
  4. Tech Mahindra – कंपनी की wholly-owned step-down subsidiary CTDEV LLC को voluntarily liquidate किया गया।
  5. String Metaverse – कंपनी के CEO Sai Santosh Althuru और CFO Meenavalli Krishna Mohan ने इस्तीफा दिया।

निष्कर्ष
आज की खबरों में Infosys का बायबैक, Brigade का लग्जरी प्रोजेक्ट, RailTel का बड़ा ऑर्डर और NDTV का राइट्स इश्यू जैसे पॉजिटिव अपडेट्स मार्केट में उत्साह ला सकते हैं। वहीं Voltamp Promoter की सेल और GSK Pharma पर GST विवाद जैसी खबरें नेगेटिव असर डाल सकती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top