अगस्त Auto Sales ने बाजार को रफ्तार दी

अगस्त Auto Sales ने बाजार को रफ्तार दी, Auto Sector बना Market का Hero

भारतीय शेयर बाजार में ऑटो सेक्टर ने अगस्त में जबरदस्त प्रदर्शन किया।
अगस्त महीने की ऑटो सेल्स रिपोर्ट ने बाजार का मूड बदल दिया और Auto Index 2% से ज्यादा चढ़ा

Nifty के Top 5 gainers सभी ऑटो सेक्टर से रहे, जिनमें Bajaj Auto, TVS Motor, Ashok Leyland और Eicher Motors शामिल हैं।


GST कट का असर नहीं, बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड

15 अगस्त को GST कट के एलान के बाद आशंका थी कि बिक्री घट सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
Two-Wheeler, Tractor और Commercial Vehicle की बिक्री ने सभी अनुमान तोड़ दिए।


कंपनीवार परफॉर्मेंस

Bajaj Auto स्थिर ग्रोथ

  • कुल बिक्री 5% बढ़कर 4.17 लाख यूनिट रही।
  • Domestic Sales 8% घटकर 2.32 लाख यूनिट
  • Export 29% उछलकर 1.85 लाख यूनिट

TVS Motor शानदार प्रदर्शन

  • कुल बिक्री 30% बढ़कर 5.09 लाख यूनिट
  • Two-Wheeler Sales 30% बढ़कर 4.90 लाख यूनिट
  • Domestic 2W Sales 28% बढ़कर 3.68 लाख यूनिट
  • Export 35% बढ़कर 1.35 लाख यूनिट
  • Three-Wheeler Sales 47% बढ़कर 18,748 यूनिट

Eicher Motors (VECV) स्थिर प्रदर्शन

  • कुल बिक्री 9.5% बढ़कर 7,167 यूनिट
  • Domestic CV Sales 5% बढ़कर 6,331 यूनिट

Escorts Tractor Demand मजबूत

  • Export 35.5% बढ़ा
  • Domestic Tractor Sales 26.6% बढ़कर 7,902 यूनिट

Ashok Leyland Commercial Vehicle Demand कायम

  • कुल बिक्री 5% बढ़कर 15,239 यूनिट
  • M&HCV Sales 8% बढ़कर 9,381 यूनिट
  • LCV Sales 1% बढ़कर 5,858 यूनिट
  • Domestic Sales 2% बढ़कर 13,622 यूनिट

निष्कर्ष

अगस्त की ऑटो सेल्स रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि Auto Sector फिलहाल बाजार का Hero बना हुआ है, और यह तेजी आने वाले महीनों में भी जारी रह सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top