Suzlon Energy के शेयर में तेजी
विंड एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Suzlon Energy Ltd के शेयरों में सोमवार को तेज़ी देखने को मिली। स्टॉक 1.5% से ज्यादा चढ़कर ₹57.84 के लेवल तक पहुंच गया।
इस उछाल की बड़ी वजह है कि ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने स्टॉक पर ‘Buy’ रेटिंग को दोहराया है और ₹80 का टारगेट प्राइस दिया है।
42% तक बढ़त की संभावना
Motilal Oswal के मुताबिक, मौजूदा स्तर से 42% तक की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज का कहना है कि:
- सरकार की सपोर्टिव पॉलिसीज़
- लोकल सप्लाई चेन
- इन-हाउस R&D
- और बेहतर ऑपरेशनल एक्जीक्यूशन
सुजलॉन को भारत और ग्लोबल लेवल पर मजबूत पोजीशन में रखते हैं।

वैल्यूएशन और ग्रोथ आउटलुक
ब्रोकरेज ने सुजलॉन के शेयर का वैल्यूएशन FY27 के अनुमानित EPS के 35 गुना पर किया है, जो कंपनी के ऐतिहासिक औसत 27 गुना से थोड़ा ज्यादा है। इसका कारण है कि सुजलॉन की प्रॉफिटेबिलिटी और बिजनेस परफॉर्मेंस में सुधार हो रहा है।
सरकारी नीतियों से सपोर्ट
Motilal Oswal ने कहा कि अगर सरकार ने पवन टर्बाइन मॉडल और मैन्युफैक्चरर्स की स्वीकृत सूची (ALMM) लागू की, तो यह भारत की इंपोर्ट डिपेंडेंसी कम करने में मदद करेगा।
लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में और भी नियम आ सकते हैं, जो सुजलॉन जैसी कंपनियों के लिए बड़े अवसर साबित होंगे।
