भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।
जुलाई 2025 में पहली बार भारत में Demat Accounts की संख्या 20 करोड़ के पार पहुंच गई। डिपॉजिटरीज़ (NSDL और CDSL) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, भारत अब दुनिया के टॉप 7 देशों में शामिल है जहां Demat Accounts की संख्या सबसे ज्यादा है।
यह आंकड़ा इतना बड़ा है कि यह Bangladesh, Russia, Ethiopia, Mexico, Japan, Egypt, Philippines और Congo की पूरी जनसंख्या से भी अधिक है, और Brazil (21.3 करोड़) के बहुत करीब है।
जुलाई में रिकॉर्ड नए खाते
- जुलाई 2025 में 29.8 लाख नए Demat Accounts खुले
- कुल संख्या 20.21 करोड़
- मासिक बढ़त पिछले 7 महीनों में सबसे ज्यादा
- जून 2025 में सिर्फ 2.52 लाख नए खाते खुले थे
हालांकि, सालाना तुलना में ग्रोथ धीमी रही।
- जुलाई 2024 45.55 लाख नए खाते
- जनवरी-जुलाई 2025 16.81 लाख नए खाते
- जनवरी-जुलाई 2024 46 लाख नए खाते

IPOs ने बढ़ाई दिलचस्पी
मार्केट में वोलैटिलिटी के बावजूद जुलाई में Demat Accounts की संख्या में तेज बढ़त देखने को मिली।
एनालिस्ट्स का मानना है कि इसका मुख्य कारण नए IPOs हैं।
- सेकंडरी मार्केट (Listed Shares) में ओवरवैल्यूएशन के कारण निवेशकों ने प्राइमरी मार्केट (IPO Market) का रुख किया।
- अच्छे वैल्यूएशन पर आए IPOs ने नए निवेशकों को आकर्षित किया।
2025 का मार्केट ट्रेंड
BSE Smallcap 6% नीचे
साल की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार में जियोपॉलिटिकल टेंशन और अमेरिकी टैरिफ के चलते उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
