यात्रा ऑनलाइन (Yatra Online) के शेयरों में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली है।
दो दिनों में यह स्टॉक करीब 40% ऊपर चढ़ गया है। अमेरिका में भी लिस्टेड इस कंपनी के शेयर में ओवरनाइट 25% का उछाल आया। हालांकि, 28 सितंबर 2023 को हुए IPO के ₹142 के इश्यू प्राइस से यह अब भी लगभग 5% नीचे है।
आज BSE पर इंट्रा-डे में शेयर 17.31% बढ़कर ₹134.96 तक पहुंचा, जबकि सेशन के अंत में यह 13.73% की मजबूती के साथ ₹130.84 पर ट्रेड कर रहा था।
तेजी की वजह शानदार Q1 FY26 नतीजे
अप्रैल-जून 2025 की पहली तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद से काफी बेहतर रहा।
- नेट प्रॉफिट 298% बढ़कर ₹16 करोड़ (पिछले साल ₹4 करोड़)
- रेवेन्यू ₹100.8 करोड़ से बढ़कर ₹209.8 करोड़
- ऑपरेटिंग प्रॉफिट 410.7% उछलकर ₹22.98 करोड़
- ऑपरेटिंग मार्जिन 4.5% से बढ़कर 11%
तेजी का मुख्य कारण होटल और पैकेज सेगमेंट की मजबूत ग्रोथ, MICE Segment (Meetings, Incentives, Conferences & Exhibitors) में तेजी और 34 नए कॉरपोरेट अकाउंट्स का जुड़ना रहा। इससे कंपनी की ग्रॉस बुकिंग्स सालाना आधार पर 9% बढ़ीं।

डेट में बड़ी गिरावट और मार्जिन सुधार
कंपनी ने तिमाही आधार पर अपने कर्ज में तेज कटौती की है।
- ग्रॉस डेट ₹54.6 करोड़ से घटकर ₹2.9 करोड़
- एयर ट्रैवल मार्जिन 3.1% से बढ़कर 4.6%
- होटल मार्जिन 7.46% से बढ़कर 9.05%
टारगेट प्राइस और मार्केट आउटलुक
- IPO के दिन लिस्टिंग प्राइस ₹130.00
- पहले दिन क्लोजिंग ₹135.95
- रिकॉर्ड हाई (फरवरी 2024) ₹193.95
- हाईएस्ट टारगेट प्राइस ₹155
- लोएस्ट टारगेट प्राइस ₹110
बाजार विश्लेषकों के अनुसार, 5 में से सभी एनालिस्ट्स ने Yatra Online को Buy Rating दी है, जो स्टॉक के लिए पॉजिटिव सेंटिमेंट दिखाता है।
