जानिए GST कटौती से क्या क्या सस्ता हुआ ?

भारतीय शेयर बाजार में आज GST कटौती का सीधा असर दिखा।
Nifty 200 अंक चढ़कर 24,900 के पार पहुंच गया, वहीं Bank Nifty 300 अंकों से ऊपर मजबूत हुआ।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है।


Auto Sector – टॉप गियर में तेजी

GST में कटौती का सबसे बड़ा फायदा ऑटो सेक्टर को मिला।

  • Nifty Auto Index – 2% से ज्यादा उछला
  • M&M Futures – 6% की छलांग लगाकर टॉप गेनर
  • Eicher Motors – 3% की मजबूती

Fashion & Footwear Sector – GST कट का फायदा

फैशन और फुटवियर शेयरों में जोरदार तेजी रही।

  • Relaxo, Bata, Campus Footwear – 5–8% उछले
  • Trent, Aditya Birla Fashion – अच्छी खरीदारी के साथ हरे निशान में

Insurance Sector – GST फ्री का असर

इंश्योरेंस शेयरों में मुनाफावसूली के बाद रिकवरी दिखी।

  • HDFC Life, ICICI Prudential – 2% की तेजी
  • ICICI Lombard – 3% ऊपर

Brokerages View

Morgan Stanley

  • अब Life, Health और Saving Policy पर GST नहीं लगेगा
  • गाड़ियों के Third-party Insurance पर GST 12% से घटकर 5%
  • ग्राहकों को राहत, लेकिन कंपनियों को Input Tax Credit (ITC) न मिलने से प्रॉफिट पर असर और Premium बढ़ सकता है

CLSA

  • लाइफ और हेल्थ पॉलिसी सस्ती होंगी
  • लेकिन ITC न मिलने से कंपनियां 1–4% तक Premium बढ़ा सकती हैं
  • SBI Life का Opex ratio कम, इसलिए मामूली प्रीमियम बढ़ोतरी हो सकती है

नतीजा

GST कटौती से बाजार में जबरदस्त जोश लौटा है।
Auto, Fashion और Insurance सेक्टर आज टॉप गेनर रहे।
हालांकि, ITC राहत न मिलने से इंश्योरेंस कंपनियों के मार्जिन पर असर पड़ सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top