Middle East युद्ध का असर भारत में LPG कमी से Restaurant Industry पर दबाव

Middle East युद्ध का असर भारत में LPG कमी से Restaurant Industry पर दबाव

United States, Israel और Iran के बीच बढ़ते युद्ध के कारण भारत के कुछ हिस्सों में LPG की कमी देखने को मिल रही है।

इस स्थिति का सबसे ज्यादा असर Food & Beverages Industry पर पड़ रहा है क्योंकि अधिकतर रेस्टोरेंट खाना पकाने के लिए कमर्शियल LPG सिलेंडरों पर निर्भर होते हैं।

गैस की सीमित सप्लाई के कारण कई रेस्टोरेंट्स का कहना है कि उन्हें:

  • मेनू में व्यंजनों की संख्या कम करनी पड़ सकती है
  • खाने की कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं
  • या स्थिति सामान्य होने तक किचन अस्थायी रूप से बंद करना पड़ सकता है

Motilal Oswal ने दी चेतावनी

ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal Financial Services के विश्लेषकों के अनुसार Strait of Hormuz में संभावित व्यवधान के कारण LPG सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण Energy Shipping Routes में से एक है, जहां से तेल और गैस की बड़ी मात्रा वैश्विक बाजार तक पहुंचती है।

अगर यहां से सप्लाई लंबे समय तक बाधित रहती है, तो भारत में LPG और अन्य ऊर्जा उत्पादों की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है


Zomato और Swiggy के ऑर्डर पर पड़ सकता है असर

ब्रोकरेज के अनुसार Short-term में food delivery orders में गिरावट देखने को मिल सकती है।

Zomato और Swiggy जैसे प्लेटफॉर्म पर ऑर्डर कम होने की वजह यह हो सकती है कि कई रेस्टोरेंट LPG की सीमित उपलब्धता के कारण सामान्य संचालन नहीं कर पाएंगे

अधिकांश रेस्टोरेंट

  • कम घंटों तक काम कर सकते हैं
  • सीमित मेनू के साथ काम कर सकते हैं
  • या कुछ समय के लिए बंद भी हो सकते हैं

इसका सीधा असर ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऑर्डर्स की संख्या पर पड़ सकता है।


मार्च तिमाही में कारोबार पर दबाव

अगर LPG की कमी लंबे समय तक बनी रहती है तो March Quarter के दौरान food delivery platforms के orders और revenue में अस्थायी गिरावट देखने को मिल सकती है।

क्योंकि

  • ग्राहकों के लिए उपलब्ध व्यंजनों की संख्या कम होगी
  • कई रेस्टोरेंट सीमित क्षमता के साथ काम करेंगे

इससे food delivery ecosystem की short-term growth पर दबाव आ सकता है।

Middle East युद्ध का असर भारत में LPG कमी से Restaurant Industry पर दबाव

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top