भारतीय शेयर बाजार में भारी वॉलिटिलिटी, Nifty और Sensex गिरकर बंद
गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गैपडाउन ओपनिंग देखने को मिली, लेकिन गिरावट के बाद भी बाजार ने कोई स्पष्ट दिशा नहीं दिखाई। पूरे दिन चॉपी मूव्स और तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिले।
दिनभर की इस अस्थिरता के बीच BSE Sensex 829 अंकों की गिरावट के साथ 76,034 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं Nifty 50 228 अंकों की गिरावट के साथ 23,639 के स्तर पर क्लोज हुआ।
बाजार में दिनभर रहा Directionless मूव
Nifty 50 ने गुरुवार को 192 अंकों की गिरावट के साथ 23,675 के स्तर पर ओपनिंग दी।
ओपनिंग के बाद पहली ही कैंडल में निफ्टी 23,556 के डे लो तक फिसल गया। इसके बाद बाजार में कुछ रिकवरी देखने को मिली और निफ्टी 23,833 के डे हाई तक पहुंच गया।
हालांकि इस रिकवरी के दौरान भी बाजार में लगातार झटके और चॉपी मूव्स बने रहे, जिससे ट्रेडर्स को अपसाइड में कोई स्पष्ट ट्रेंड नहीं मिला।
RSI Oversold Zone के करीब
तकनीकी संकेतकों की बात करें तो निफ्टी का RSI लगभग 30 के आसपास ट्रेड करता दिखाई दिया, जो आमतौर पर Oversold Zone माना जाता है।
इस स्तर से बाजार में कुछ शॉर्ट कवरिंग बाउंस जरूर देखने को मिला, लेकिन मजबूत ट्रेंड की कमी के कारण यह तेजी ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी।

India VIX 22 के पार, बढ़ी Market Volatility
दिनभर की वॉलिटिलिटी के दौरान India VIX 22 के पार पहुंच गया, जो बाजार में बढ़ती अनिश्चितता का संकेत देता है।
VIX के बढ़ने से:
- ऑप्शन प्रीमियम में तेज उछाल आया
- ट्रेडर्स के लिए पोजिशन संभालना मुश्किल हुआ
- छोटे मूव्स में भी प्रीमियम तेजी से बदलने लगे
Option Traders के लिए मुश्किल दिन
उच्च वॉलिटिलिटी के कारण Nifty Options के प्रीमियम में बड़ा स्पाइक देखने को मिला।
- Deep Out-of-the-Money options के प्रीमियम तेजी से बढ़े
- Option sellers को काफी दबाव झेलना पड़ा
- मार्केट फेवर में होने के बावजूद Theta decay बहुत धीमा रहा
पुलबैक आते ही ऑप्शन प्रीमियम तेजी से बढ़ जाते थे, जिससे ट्रेड मैनेज करना और मुश्किल हो गया।
दोपहर के बाद ही आया Premium Decay
पूरे दिन के दौरान ऑप्शन प्रीमियम में खास Theta decay नहीं दिखा।
करीब 2:45 बजे के बाद ही Call Side के ऑप्शन प्रीमियम में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, तब जाकर कुछ प्रीमियम मेल्ट हुआ।
इससे पहले तक पूरे दिन Option buyers और sellers दोनों के लिए ट्रेडिंग काफी चुनौतीपूर्ण रही।
भारतीय शेयर बाजार में भारी वॉलिटिलिटी, Nifty और Sensex गिरकर बंद
