Pre Market 30 March 2026

Pre Market 30 March 2026

आज बाजार खुलने से पहले संकेत ज्यादा मजबूत नहीं दिख रहे हैं। Gift Nifty करीब 22,565 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जो Nifty 50 Futures के मुकाबले 261 पॉइंट्स के डिस्काउंट पर है।

इसका सीधा मतलब है कि आज बाजार gap-down opening के साथ शुरुआत कर सकता है।


हालिया गिरावट से Market Sentiment कमजोर

शुक्रवार को बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली, जिससे पिछले दो दिनों की तेजी टूट गई।

  • Nifty 50 में करीब ₹3.65 लाख करोड़ का market cap wipe-out
  • लगातार 5वां हफ्ता गिरावट के साथ बंद

यह दर्शाता है कि फिलहाल market sentiment कमजोर बना हुआ है।


Global Tension बाजार पर सबसे बड़ा दबाव

United States और Iran के बीच बढ़ता तनाव global market के लिए बड़ा risk बन चुका है।

  • Houthis की एंट्री से conflict और बढ़ा
  • Donald Trump ने Iran के oil infrastructure पर action के संकेत दिए

इसका असर global trade और energy market दोनों पर पड़ रहा है।


Asian Markets में भारी बिकवाली

सोमवार को एशियाई बाजारों में कमजोरी साफ नजर आई

  • Japan और South Korea के markets में तेज गिरावट
  • Hong Kong भी कमजोर संकेत दे रहा है

यह संकेत भारतीय बाजार के लिए भी नकारात्मक हैं।


US Markets से भी Negative संकेत

अमेरिकी बाजार भी दबाव में रहे

  • Dow, S&P 500, Nasdaq में 1–2% की गिरावट
  • Tech giants जैसे
    • Nvidia
    • Amazon
    • Microsoft
    • Meta
    • Tesla
      में भारी selling

Crude Oil में तेजी, Inflation की चिंता

US-Iran tension का सीधा असर oil prices पर पड़ा है:

  • Brent crude $116+
  • WTI crude $103 के आसपास

इससे inflation बढ़ने का खतरा है, जो equity markets के लिए negative factor है।


RBI का Intervention, Rupee पर नजर

Reserve Bank of India ने बैंकों को निर्देश दिया है

  • अपनी rupee positions को $100 million तक सीमित रखें

यह कदम रुपये को stabilize करने के लिए उठाया गया है, जो हाल ही में ₹94.81/$ के record low पर पहुंच गया था।


IPO Market में मजबूती बरकरार

Secondary market भले ही कमजोर हो, लेकिन primary market मजबूत है:

  • FY26 में IPO के जरिए ₹49,795 करोड़ जुटाए गए
  • Tata Capital और HDB Financial Services जैसे बड़े नामों ने योगदान दिया

Telecom Sector पर दबाव

  • Bharti Airtel
  • Tata Teleservices

को Supreme Court के आदेश के अनुसार 31 मार्च तक ₹10,000 करोड़ AGR dues चुकाने होंगे।


Nifty 50 Technical Analysis

Nifty 50 22,819 पर 2.09% गिरावट के साथ बंद हुआ और एक strong bearish candle बनाई।

Key Levels

  • Fibonacci level (0.786) 22,943
  • Support 22,300
  • Resistance 23,513 – 24,059

Indicators

  • 100 EMA, 200 EMA के नीचे → Bearish Trend Confirm
  • RSI: 35.76 → Weakness
  • MACD Zero के नीचे → Negative momentum

Options Data

  • Highest Call OI 23,000 (Resistance)
  • Highest Put OI 22,000 (Support)

Bank Nifty Technical Analysis

Bank Nifty 52,774 पर 2.67% गिरावट के साथ बंद हुआ।

Indicators

  • 50 EMA, 200 EMA के करीब → Downside pressure
  • RSI 40 के नीचे → Weakness
  • MACD Negative zone

गिरावट के दौरान high volume → Strong selling confirmation

Options Data

  • Call OI 54,000
  • Put OI 51,000

FII vs DII Activity

  • FII ₹4,367 करोड़ की selling
  • DII ₹3,566 करोड़ की buying

Foreign investors लगातार selling कर रहे हैं, जिससे दबाव बना हुआ है।


Stocks in Ban

Steel Authority of India Limited (SAIL)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top